शा. पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा की छात्रा सानिया का छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चयन

by sadmin

गणित शिक्षिका प्रज्ञा सिंह की मेहनत लाई रंग
दक्षिणापथ, दुर्ग।
राष्ट्रीय सह-साधन प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा की छात्रा सानिया टंडन का चयन किया गया है। छात्रा की इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की गणित शिक्षिका प्रज्ञा सिंह का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। शिक्षिका प्रज्ञा के मार्गदर्शन में सत्र 2011 से लगातार बच्चों का चयन होता आ रहा है। अब तक 14 बच्चों का चयन इस परीक्षा में हुआ है। गत वर्ष भी शाला की छात्रा कु. पायल कुर्रे चयनित हुई थी।

इस वर्ष कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार आनलाइन क्लास द्वारा प्रज्ञा सिंह बच्चों को लगातार मार्गदर्शन देती रही। उनके द्वारा एनएमएमएसई की तैयारी के लिए ली जा रही आनलाइन क्लास में मात्र हनोदा ही नहीं पूरे प्रदेश के बच्चे लाभान्वित हुए है। हनोदा के चार बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से सानिया टंडन ने बाजी मारी। बच्चों को मोहल्ला क्लास में भी लगातार मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें विज्ञान में खिलेश्वर नेताम और सामाजिक विज्ञान में समीक्षा सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। सानिया के चयन पर समस्त शाला परिवार में हर्ष का माहौल है।

Related Articles