कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस में शामिल हुए संतोष सोनवानी, प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

by sadmin

दक्षिणापथ, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्लम सेल) प्रदेश प्रवक्ता संतोष सोनवानी ने आज कांग्रेस को अलविदा कहकर जनता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। आपको बता दें कि वे 2003 से आज तक कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में कार्य किये थे।
उन्होंने पार्टी को लेकर किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है वे अपनी मर्जी से अपनी विचारधारा,वर्चस्व और अधिकार की लड़ाई के लिए यह कदम उठाया है।
जनता कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता लेते हुए नई जिम्मेदारी का मेहनत और लगन से निर्वहन करने की बात कही साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब रॉय और राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
वर्तमान समय में जनता कांग्रेस देश के 14 राज्यों में अपना संगठन स्थापित कर चुका है आने वाले समय मे विधानसभा, लोकसभा चुनावों में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकेगा।
छत्तीसगढ़ में संतोष सोनवानी को जनता कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिला है, साथ ही राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जनता कांग्रेस का लक्ष्य 2023 के विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में अपना वर्चस्व स्थापित करना है।
संतोष सोनवानी ने बताया कि 10 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भोपाल (म प्र) में आयोजित है,उसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में नए पदाधिकारी नियुक्ति और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles