रिसाली निगम आयुक्त ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ: कार्यालय परिसर में बिड़ी, सिगरेट व गुटका का सेवन करने पर लगेगा जुर्माना

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, रिसाली। अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रिसाली निगम कार्यालय परिसर में निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान निगम आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने उद्बोधन में कहा कि नशापान करने की प्रवृत्ति स्वयं की शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां के साथ-साथ सामाजिक प्रविष्ठा भी धूमिल होती है तथा समाज से प्राय: उपेक्षा मिलती है। नशा पीडि़तों की संख्या मे सतत वृद्धि होना सभ्य समाज के लिए चिन्ता का विषय है। नशामुक्ति के पक्ष में सकरात्मक वातावरण निर्मित करने वर्तमान परिपेक्षय में अत्यन्त आवश्यक है।
सहा. राजस्व अधिकारी को दिये जुर्माना वसूलने के निर्देश
निगम कार्यालय परिसर में नशापान यथा बिड़ी, सिगरेट, गुटका के सेवन करते पाये जाने पर जुर्माना वसूल करने के सख्त निर्देश आयुक्त ने सहा. राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा को दिये है। इस अवसर पर लेखाअधिकारी ऐमन चंद्राकर, जनसंपर्क अधिकारी शैलेश साहू, सहा. राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, कार्यालय अधीक्षक देवव्रत देवांगन, परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, जन्म-मृत्यु रजिस्टार किशोर कुमार बघेल सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

error: Content is protected !!