भाजपा के 42 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद विजय बघेल एवं रजनी बघेल ने 42 हजार वृक्ष लगाने का लिया संकल्प…..

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, भिलाई ( अशोक अग्रवाल)। भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता एवं आदर्शडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर विजय बघेल सांसद दुर्ग ने श्रीमति रजनी बघेल व भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ अपने निज निवास मे बलिदान दिवस के रूप में मनाया एंव उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किये।

साथ ही सांसद बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के 42 वां वर्ष होने पर पुरे दुर्ग लोकसभा मे 42 हजार पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया। उन्होने दुर्ग लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्तागण साथीगण आम जनमानस, समाजिक संस्थाओ से इस आयोजन को पुरे लोकसभा मे सफल बनाने अपील किये।

जिसकी शुरुआत सांसद ने अपने निज निवास मे वृक्षारोपण कर किया। बता दे कि आज सांसद विजय बघेल एवम रजनी बघेल की शादी की वर्षगांठ है।जहाँ उन्हें बधाई देने भारी संख्या में कार्यकर्ता सांसद निवास पहुचे थे।

Related Articles

error: Content is protected !!