पति के शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने अपनी 5 बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक में कर ली आत्महत्या, महासमुंद में रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर दूर तक बिखरे मिले शव

by sadmin

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला ने अपनी 5 बेटियों के साथ बुधवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। सभी के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर दूर तक बिखरे पड़े मिले हैं। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि शराबी पति से विवाद होने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शराबी पति से विवाद होने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि शराबी पति से विवाद होने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के इमलीभांठा नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह लोगों ने रलवे ट्रैक पर शव पड़े देखे तो कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। रेलवे को भी इसकी जानकारी दी गई और ट्रेनों की आवाजाही को रोका गया है। जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस शवों को एकत्र कर मोर्चरी भिजवाने की व्यवस्था में लगी है।

पति से विवाद के बाद शाम को घर से निकली थी महिला

बेमचा निवासी महिला उमा साहू (45) का पति केजराम शराब पीने का आदी है। वह बुधवार शाम को भी शराब पीकर घर पहुंचा तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उमा शाम करीब 7.30 बजे अपनी पांचों बेटियों अन्नपूर्णां साहू (18), यशोदा साहू (16), भूमिका (14), कुमकुम (12) और तुलसी (10) को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रात करीब 9-9.30 बजे के बीच लिंक एक्सप्रेस के सामने सभी ने एक साथ कूदकर जान दे दी।

दूर तक रेलवे ट्रैक पर बिखरे थे सभी के शव

पुलिस का कहना है कि घटना देर रात हुई होगी। महिला और तीन लड़कियों के शव थोड़ी दूरी पर। जबकि दो अन्य लड़कियों के शव ट्रैक पर आगे पड़े मिले हैं। शवों के साथ उनकी चप्पलें भी दूर तक बिखरी हुई थीं। फिलहाल अभी शवों को उठवाने का काम चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, जिसके बाद महिला और उसकी बेटियों की पहचान हो गई है।

Related Articles