जश्न में खलल : लड़कियां मना रही थीं नए साल की पार्टी, पड़ोसी को पसंद नहीं आया, बाल पकड़कर घूंसों से पीटा

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर : मस्तुरी क्षेत्र के दर्रीघाट में 31 दिसंबर की रात की घटना, म्यूजिक बजाने पर हुआ विवाद,
लड़की की मां पहुंची तो उससे भी मारपीट की, अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नए साल के जश्न में खलल पड़ गया। कुछ लड़कियां अपनी सहेली के साथ म्युजिक बजाकर पार्टी कर रही थीं, लेकिन पड़ोसी को यह पसंद नहीं आया। पहले तो पड़ोसी ने गाली-गलौज की। जब लड़की की मां पहुंची तो उसे बाल पकड़कर घूंसों से पीटा। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया। मामला 31 दिसंबर की रात मस्तुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्रीघाट निवासी निभा कुर्रे अपनी सहेलियों के साथ 31 दिसंबर की देर रात पार्टी कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू बर्मन वहां आ गया और म्युजिक बंद करने के लिए कहा। चिल्लाते हुए कहा कि क्यों शोर मचा रहे हो। इस पर निभा ने कहा कि आप बंद कराने वाले कौन होते हो। आरोप है कि इस पर सोनू बर्मन ने गालियां देनी शुरू कर दी।

मारपीट में लड़की की मां की आंखों के पास लगी चोट
आवाज सुनकर निभा की मां दीपा कुर्रे पहुंच गई। आरोप है कि उससे भी सोनू ने गाली-गलौज की और घूंसों से पीटने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी भी पहुंच गई और उसने भी दीपा के बाल पकड़ की मारपीट की। मारपीट से दीपा की आंख के पास चोट लगी है। इस बीच आसपास रहने वाले रानी बंजारे, रानी मारकंडे और अनुपमा बर्मन व अन्य लोग पहुंच गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!