दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर को मिल रहा व्यापक जन समर्थन

by shorgul news
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर को आम जनता का व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। श्री चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रिसाली मंडल रुआबांधा बस्ती वार्ड 2, 3, 4 में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात जनसम्पर्क कर सभी का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया। इस दौरान चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष सैली सेंडे, पदाधिकारी बाबुराम साहू, करुणा यादव ,राकेश त्रिपाठी, कमला टंडन, विधि यादव, शंकर लाल यादव, शैलेन्द्र साहू एवं समस्त ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!