जब किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेत में धान भी काटा..

by shorgul news
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंचे। राहुल गांधी नवा रायपुर के पास कठिया गांव में किसानों के बीच खेतों में पहुंचे। उन्हें देखकर किसान हैरान रह गए। उन्होंने किसानों के साथ खेत में धान की कटाई की और उनसे कुछ बातें भी कही। राहुल ने कहा कि, किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम भी गिनाए, जिन्होंने किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया है।

राहुल गांधी का कहना है कि ये छत्तीसगढ़ का ऐसा मॉडल है जिसे पूरे भारत में दोहराएंगे। किसानों ने राहुल को कुछ समस्याएं भी बताई, जिसे चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर ठीक करने की बात कही। इस तस्वीर को राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। खेतों में धान कटाई के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!