90 पौवा अवैध शराब जब्त, दुर्ग से आकर सुपेला में बेचते हुए पकड़ा गया

by shorgul
Spread the love

भिलाई। सुपेला पुलिस ने एक व्यक्ति को 90 पौवा अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार  13 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति लक्ष्मी नगर मार्केट के पीछे मैदान सुपेला में अवैध रूप से शराब ब्रिकी कर रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची। संदही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम सुमित भोई पिता स्व. अजय भोई निवासी बांसपारा मेनोनाईट चर्च के सामने वार्ड 28 मोहन नगर दुर्ग का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से दो कार्टून में कुल 90 पौवा गोवा व्हीस्की शराब कीमती 9000 रूपये जब्त किया गया। आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, उप निरी. योगेश्वर वर्मा, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. रवि कुमार, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!