चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मातृशक्ति ने कसी कमर

by sadmin
Spread the love

जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव भवन में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस की भूमिका पर रणनीति तय की गई। इसके अलावा संगठन की मजबूती को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि वे कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगाकर काम करेंगी।
शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। इसलिए प्रत्येक महिला कार्यकर्ता अपने मोहल्ले से लेकर बूथ स्तर तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों को महिलाओं के समक्ष उजागर करें और कांग्रेस सरकार की नीतियों को जन -जन खासकर महिलाओं तक पहुंचाएं।
बैठक में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, उपाध्यक्ष एस नीला, माही श्रीवास्तव, अपर्णा वाजपेयी, शहनाज खान, सपना कश्यप, ज्ञानेश्वरी जाधव, अंजुम हुसैन, अंजना नाग सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!