भिलाई इस्पात मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

by sadmin
Spread the love

भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ की 15 दिनों से चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ पंजीयक के निर्देशानुसार प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शोभा सिंह देव द्वारा निर्वाचित भिलाई इस्पात मजदूर संघ की नई कार्यकारणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारणी का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ), कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, महामंत्री चन्ना केशवलू के साथ ही अन्य पदों पर 8 उपाध्यक्ष, 9 संयुक्त महामंत्री, 26 सचिव एवं 1 कोषाध्यक्ष 1 सह कोषाध्यक्ष की भी घोषणा की गई। सभी नव नियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । नई कार्यकारिणी की घोषणा पर संयंत्र कर्मचारी एवं यूनियन के सदस्यों ने  खुशी जाहिर कर नई कार्य समिति के लोगों को संयंत्र कर्मचारियों के हित में आगे बढ़कर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त किया। जिस पर महामंत्री चन्ना केशवलू ने कर्मचारियों के हित में पूरी क्षमता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया और कहा हमारी यूनियन चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूर्ण करने में पूरी ताकत से कार्य करेगी और सभी कर्मचारियों  एवं साथियों से सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!