आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण संपन्न

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले के गौरवशाली इतिहास को समर्पित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण एवं सम्मान सम्मारोह कार्यक्रम विगत 29 अगस्त को संपन्न हुआ। अब उक्त शाला  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा। दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती नजहत, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज रजा, संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल एवं प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा व शाला परिवार द्वारा नामकरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के सुपुत्र घनश्याम जोशी, संतोष जोशी एवं सुनील जोशी, राजेन्द्र शर्मा, सुमन जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अरूण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. बालाराम जोशी के बताए मार्ग पर विद्यार्थियों को चलने का आह्वान किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में स्व. जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आदर्श कन्या शाला का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर समर्पित करते हुए बड़ा गर्व की अनुभूति हो रही है। स्वागत भाषण संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने दिया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली शाला की गौरव कु. सानिया मरकाम का सम्मान अतिथियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले माही गुप्ता, देविका बंछोर का सम्मान एवं पुस्तक व गणवेश वितरण मिडिल के छात्राओं एवं कक्षा नवमी के छात्राओं को किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों शपथ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के अतुल्य योगदान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के अध्यक्ष मुरली मनोहर खण्डेवाल ने स्व. बालाराम जोशी के बलिदानों को स्मरण करते हुए परम्परा का निवर्हन करने को कहा। प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा शाला के कक्ष क्रमांक 04 में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!