राज्य शतरंज चैंपियनशिप में अंडर 9 एवं अंडर 13 के खिलाड़ी दिखा रहे दिमागी हुनर

by sadmin
Spread the love
भिलाई ।   अग्रवाल जनकल्याण समिति व अग्रवाल महिला समिति एवम जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान तथा प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग से अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित अंडर 9 एवं अंडर 13 के तीसरे चक्र का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार श्री पुनीत कौशिक एवम प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव श्री विनोद राठी एवम विकास शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पुनीत कौशिक ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं टूर्नामेंट  के चीफ आर्बिटर राकी देवांगन ने  जानकारी देते हुए बताया की तीसरे चक्र की समाप्ति के बाद परिणाम इस प्रकार रहे-
U-09 ओपन:
1) शिल्प कुमार घोडेशवार – 3 अंक – दुर्ग
2) वेदांत साहू – 3 अंक – दुर्ग
3) आर्यमान शर्मा – 3 अंक – कोरबा
4) अयान मखीजा – 3 अंक – दुर्ग
U-09 गर्ल्स:
1) राशि वरूढकर – 3 अंक – राजनांदगांव
2) इधिका – 3 अंक – राजनांदगांव
U-13 ओपन :
1) ईशान सैनी – 3 अंक – दुर्ग
2) आलोक कनोजे – 3 अंक – रायपुर
3) निश्चय तिवारी – 3 अंक – कोरबा
4) प्रभमन सिंह मल्होत्रा – 3 अंक – कोरबा
5) अद्वित पांडेय – 3 अंक – रायपुर
U-13 गर्ल्स:
1) तनीषा ड्रोलिया – 3 अंक – रायपुर
2) अस्मी मेहता – 2.5 अंक – दुर्ग । आयोजन में जिला शतरंज दुर्ग के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी,उपाध्यक्ष एस के भगत, ललित वर्मा एवं आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय ,आलोक क्षत्रिय, हेमा नागेश्वर ,रितेश यादव ,देवराज वन्दे,चुनमुन अग्रवाल, इम्तियाज मेमन का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!