कोलकाता से भिलाई लौट रहे कार का एक्सिडेंट, भिलाई के दो लोगों की मौत, पिता और बेटी गंभीर

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम (कोलकाता-मुम्बई राष्ट्रीय सड़क क्रमांक 6) में भीषण सड़क हादसे में दुर्ग जिला के भिलाई और भिलाई-3 निवासी दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक और उसकी 7 वर्षीय बेटी को गंभीर हालात में झारग्राम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीछे से ट्रेलर के ठोकर मारने से कार सामने खड़ी ट्रक के अंदर घुस गया था। लेजर कटर से काटकर दोनों बॉडी को बाहर निकला गया। युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाबाधाम गए हुए थे। वहां से वे पत्नी की माइके हालिशहर गए। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वापसी के दौरान यह सड़क हादसा हुआ है। घटना के बाद उत्तेजीत स्थानीय निवासियों ने एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया है। मृतिका मौमिता गुहा का अंतिम संस्कार झाड़ग्राम में कर दिया गया क्योंकि बॉडी में बहुत चोंटे आई थी। शरीर के कई हिस्से अलग हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार ललित परिसर कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी राहुल गुहा (38 वर्ष) अपनी पत्नी मौमिता गुहा और 7 वर्षीय पुत्री देवस्मिता गुहा  तथा भिलाई 3 बालाजी नगर निवासी वाहन चालक विनय यादव के साथ कार क्रमांक सीजी 07 सीएच 1199 अपने ससुराल कोलकाता गए हुए थे। कोलकाता से भिलाई वापसी के दौरान 21 अगस्त की शाम  झाड़ग्राम के नेतुरा टोलप्लाजा के पास एक ट्रेलर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सामने खड़ी ट्रक क्रमांक एमएच 28 बीबी 0600 के अंदर घुस गई।  इससे घटना स्थल पर ही इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित बिना इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक राहुल गुहा की पत्नी मौमिता गुहा तथा भिलाई 3 निवासी उनका ड्रायवर विनय यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हाउसिंग बोर्ड निवासी राहुल गुहा और उसकी 7 वर्षीय बेटी को  गंभीर अवस्था में झाड़ग्राम के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद उत्तेजीत स्थानीय निवासियों ने एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!