पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 11 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहा पुलिस ने दो अंतर्राजीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली जानकारी पर जीआरपी पुलिस ने पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल डब्बे में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों सुनील पात्रों और भक्तो भोई के पास से लगभग 11 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 14 हजार रुपए आंकी गई है को जब्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी गंजे को लेकर तीतलागढ़ उड़ीसा से गोंदिया महाराष्ट्र जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!