दो युवकों से चार लाख का हीरा जब्त, ग्राहक की तलाश में चढ़ गए पुलिस के हत्थे

by sadmin
Spread the love

गरियाबंद। मैनपुर पुलिस ने दो हीरे तस्करों के गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे मार्ग में दबनाई नाला के पास दो लोग हीरे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम और मैनपुर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 54 नग हीरे बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग में हीरा बेचने की फिराक में दो युवकों के ग्राहक की तलाश में घूमने की जानकारी मिली। जिस पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन और एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने मैनपुर से 8 किलोमीटर दूर गरियाबंद नेशनल हाईवे में दबनाई नाला के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक से पूछताछ की। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 54 नग कीमती हीरा बरामद किया गया। आरोपी सैयद हुसैन खान आरआर नगर भवानीपुर विजयवाड़ा के पास से 30 नग हीरे जब्त किए गए। वहीं दूसरा आरोपी कमाल खान धवलपुर गरियाबंद से 24 नग हीरे बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी ने हीरे को कागज की पोटली बनाकर जेब में छिपा कर रखा गया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!