कोरबा में गोमांस बेचे जाने पर बवाल, मां-बेटे की हुई जमकर पिटाई… पुलिस ने फ्रीजर से जब्त की मांस व हडि्डयां

by sadmin
Spread the love

कोरबा, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गाय का मांस बेचे जाने का मामला सामने आया है। यहां के मोती सागरपुरा क्षेत्र के एक मकानसे गोमांस बेचे जाने की सूचना के बाद बवाल मच गया। जैसे ही यह खबर फैली हिन्दू वादी संगठनों से धावा बोल दिया। मकान में घर का मुखिया के नहीं मिला तो घर पर मौजूद मां-बेटे की पिटाई कर दी। किसी तरह से लोगों ने उन्हें छुड़ाया और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मकान के अंदर डीप फ्रीजर से कटा हुआ मांस, खाल और हड्डियां बरामद कर उसे जांच के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के तहत मोती सागरपारा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के गोमांस बेचे जाने की सूचना फैल गई। इसके बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। भीड़ ने घर में घुसने की कोशिश की तो गेट पर मां-बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की। फिर क्या था लोग भड़क गए और मां-बेटे की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के कुछ लोग बीच बचाव करते रहे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने मां बेटे को पुलिस को सौंप दिया।

इसके बाद पुलिस ने घर की तलाश शुरू की। इस दौरान घर के डीप फ्रीजर से कटे हुए मांस के टुकड़े बरामद हुए। वहीं गोदाम में मवेशियों की खाल और हड्डियों ढेर मिला है। लोगों ने आरोप लगाया कि इनके द्वारा गो मांस बेचा जा रहा है। पुलिस ने मांस, खाल व हडि्डयों को जब्त कर पशु चिकित्सालय जांच के लिए भेजा है। इस बीच हिन्दूवादी संगठन के लोग काफी आक्रोशित दिखे। वहीं पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर गंभीरता बरती और हिन्दू संगठन के लोगों को समझाइश दी। फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच में है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!