उरला की फैक्ट्री में हादसे से मौत, आप यूथ विंग ने दिलाई 17 लाख की आर्थिक मदद

by sadmin
Spread the love

रायपुर, ShorGul.news । उरला स्थित सनराइज टेंक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 25 जून की रात 3:30 बजे 25 वर्षीय दौलत राम यादव पिता शम्भू यादव ग्राम भटभेरा थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार का फैक्ट्री की लापरवाही से मृत्यु हो गई। मृतक का शव का रायपुर AIIms में पोस्टमार्टम कराया गया।

उक्त घटना की सूचना जब आम आदमी पार्टी यूथ विंग के रायपुर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पवार को मिली तो वे अपने यूथ साथियों के साथ AIIMS हॉस्पिटल पहुंचे। वीरेंद्र पवार ने बताया कि उन्होंने देखा की मौत पर दलाली करने वालो की भीड़ लगी हुई है। जिसमें कुछ श्रमिक सांगठनों के नेता भी थे  और  बीजेपी कांग्रेस और अन्य दल के भी। जो पीड़ित परिवार को 1-2 लाख दिलवाकर मामले को ख़तम करना चाह रहे थे।
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के साथियों ने मोर्चा संभालते हुए पीड़ित परिवार से मृतक के पिताजी को बुलाकर कंपनी के मैनेजमेंट टीम से बात कराई। तब कहीं जाकर कंपनी के मैनेजमेंट द्वारा मृतक के पिताजी को 17 लाख रूपए देने को राजी हुए।

विदित हो कि मृतक अपने माँ बाप के लिए अकेला कमाने वाला था। मृतक कुछ दिनों में अपनी बहन की शादी करने वाला था अब उसके 60 साल के  पिताजी पर सारी जवाबदारी आ गयी है।

आम आदमी पार्टी की ओर से यूथ विंग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, पदुमान शर्मा, मनीष सारथी और विकास दास मानिकपुरी ने मृतक के परिवार को मदद दिलाने में अहम् भूमिका रही। वहीं यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर और संतोष यदु से यूथ विंग की टीम लगातार संपर्क में रही। यह जानकारी मिहिर कुर्मी जिला मीडिया प्रभारी,रायपुर ने दी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!