महादेव ऑनलाइन जुआं सट्टा खिलवाने वाले 4 गिरफ्तार,12.30 करोड़ रुपए सीज एवं 10 लाख नगद जब्त

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर, ShorGul.news । महादेव, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआं सट्टा खेलने – खेलवाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ACCU बिलासपुर एवं तारबाहर थाना द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है। 12 करोड़ 30 लाख रूपये बैंक एकाउंट में सीज कराए गए एवं 10 लाख रूपये नगद, 30 नग मोबाईल फोन, 10 नग लैपटाप, 10 नग एटीएम जब्त किए गए। आरोपी द्वारा बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना कर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोला जाता था। इन खातों का उपयोग ऑनलाईन सट्टा में करते थे। ऐसे 24 एकाउंट की पहचान की गई। इन फर्जी एकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाईल दुकान वालों से मिलकर फर्जी सिम एकाउंट से लिंक करते थे। महादेव एप प्लैटफार्म से संबंधित 600 व्ही.आई.पी. मोबाईल नंबर की पहचान की गई है जिनकों डिएकटिवेट कराया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन बैंगलोर।

2. क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।

3. बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष साकिन सिविल लाईन बिलासपुर।

4. कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!