चोरी का खुलासा, 4.50 लाख कीमती जेवरातों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । दुर्ग सिविल टीएम एवं थाना मोहन नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साल भर पहले हुए चोरी का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से 4 लाख 50 हजार मूल्य के एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का कंगन, चार नगर लेडिस अंगूठी, दो नग जेंट्स अंगूठी, तीन जोड़ी काम का टाप्स, पांच ग्राम सोने का सिक्का बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई की गई है।
दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार पुराने नकबजनी एवं पुराने चोरी के मामले में चालान हुए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त कि दीपक नगर निवासी पितांबर राव नामक व्यक्ति एक दिन पूर्व सोने का जेवरात लेकर बेचने के फिराक में घुम रहा था। सूचना पर तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये हुलिये के आधार पर दीपक नगर क्षेत्र के मालवीय नगर चौक के पास घेराबंदी कर संदेही पितांबर राव को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था लेकिन सघन एवं निरंतन पूछताछ में पितांबर राव ने मोहन नगर थाना अंतर्गत सिंधिया नगर क्षेत्र से एक पूर्व चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा पुलिस को ले जाकर घटना स्थल को बताया और पूछताछ में आरोपी ने घर के पीछे दरवाजे से घुसना बताया एवं प्रार्थी जिस रूम में अपने परिवार के साथ सोया था उसी रूम की आलमारी से सोने के जेवर एवं नगदी रकम को चोरी करना बताया। उक्त चोरी के सोने की जेवरात को अपने ही घर पर छिपाकर रखना बताया एवं नगदी रकम को खर्च करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किये गए सोने के जेवरात को आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में चालान हो चुका है। मामले की अग्रिम कार्रवाई थाना मोहन नगर से की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विपिन रंगारी थाना प्रभारी मोहन नगर, महिला प्र.आर. मोनिका गुप्ता, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, गौर सिंह, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, अजय कुमार यदु एवं जिला विशेष शाखा दुर्ग के आरक्षक राजीव रंजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!