रायपुर, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी नेता नन्दकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में 24 घन्टे के भीतर दो बड़ी नियुक्तियां हुई है। इसके पहले टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया। कांग्रेस की ये ताबड़तोड़ फैसलों को देखकर छत्तीसगढ़ भाजपा हैरत में पड़ गई है। धुरंधर आदिवासी नेता नंदकुमार साय अभी कुछ दिनों पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश लिए थे। साय भाजपा का एक हद आदिवासी चेहरा थे। भाजपा में लगातार उपेक्षा से आहत होकर श्री साय भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस में आये। कांग्रेस ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया, और अब केबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे दिया। श्री साय रायगढ़ क्षेत्र से आते हैं। नंदकुमार साय के कांग्रेस में आने से बेशक पार्टी मजबूत हुई है। भूपेश बघेल के राज में खालिस छत्तीसगढिया नेताओ का पूछ परख बढ़ गई है।
दूसरी ओर जोगी कांग्रेस के अमित जोगी भी कांग्रेस प्रवेश के लिए बेकरार हैं, किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नही चाहते कि अमित जोगी की कांग्रेस में अभी वापसी हो। गैर कांग्रेसी दलों में अभी कांग्रेस में आने की होड़ बढ़ गई है।
14
