दुर्ग,, ShorGul.news । दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, आज बूथ चलो अभियान के तहत दुर्ग शहर के दक्षिण ब्लॉक में वार्ड 43 एवं वार्ड 44 के बूथों में प्रत्यक्ष संपर्क करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, बूथ चलो अभियान के प्रभारी श्रीमती रश्मि सिंह तखतपुर विधायक, शैलेष पांडे विधायक, सुभाष शर्मा, शकुंतला मंगलम प्रांगण पहुंचे l उपस्थित बूथ प्रभारी एवं बूथ कमेटी के सदस्यों से वरिष्ठ नेताओं ने रूबरू होकर बूथ के सदस्यों से मिन टू मिनट चर्चा की। बूथ का हालचाल जाना और उन्हें युद्ध स्तर पर सरकार के कार्यक्रमों एवं कांग्रेस की विचारधारा को आम नागरिक तक पहुंचाने निर्देशित किया। इस अभियान में मुख्य रूप से दुर्ग शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, पार्षद दीपक साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, मनोज चंद्राकर, प्रवक्ता डॉ भूपेंद्र वर्मा, पार्षद प्रकाश जोशी, प्रियंका मोडघरे, बंटी नवरंग, सतीश पांडे, गौरव उमरे, आयुष शर्मा, अमन यादव, सतीश रजक, देवेंद्र मारकंडे, एवं बूथ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
14
previous post
