न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय में इन पदों पर रिक्तियां, 7 जुलाई तक करें आवेदन

by sadmin
Spread the love

रायगढ़, ShorGul.news  । न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायगढ़ में तृतीय श्रेणी के एक रिक्त पद (साक्ष्य लेखक) एवं आकस्मिकता निधि (कलेक्टर दर पर)वेतन पाने वाले कर्मचारियों के 4 रिक्त पद (माली, फर्राश, वाटरमेन, स्वीपर)के पदों पर भर्ती के लिए 7 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।

इच्छुक आवेदक पूर्णत: भरे हुए आवेदन पत्र 7 जुलाई शाम 5 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद के नाम के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखा हो, कार्यालय न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायगढ़ के कार्यालय में रखे ड्राप बाक्स पर न्यायालीन कार्य दिवस पर डाल सकते है। पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!