कोरबा, ShorGul.news । विकास की राह पर राजनीति कैसे रोढ़े अटहाती हैं, इसकी बानगी अगर देखनी हैं, तो कोरबा चले आइये। जीं हां एक ओर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा साल 2025 तक देशभर की अधिकांश सड़को को बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसढ़ के कोरबा में उन्ही के पार्टी के विधायक नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। जीं हां यहां के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान विधायक ननकीराम कंवर ने एन.एच. में आ रही अपनी राइस मिल का 6 महीने पहले ही करोड़ों रूपये का मुआवजा ले लिया। लेकिन अब चुनावी साल हैं, तो इसी विकास की राह पर रोढ़ा अटका कर माननीय राजनीति करने से भी गुरेज नही कर रहे हैं। कम मुआवजा दिये जाने की बात को लेकर विधायक जी फोरलेन सड़क का ना केवल विरोध कर रहे हैं, बल्कि तहसीलदार और ठेका कंपनी के लोगों को धमका भी रहे हैं। जिसका विडियों सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा हैं।
24
