भिलाई, ShorGul.news । नगर पालिक निगम भिलाई में एक ही विभाग में लंबे समय से जमे अफसर कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी भी मिली है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार कुलदीप कुमार गुप्ता प्रभारी कार्यपालन अभियंता को परियोजना शाखा के दायित्व के साथ-साथ जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता का दायित्व सौंपा गया है। विश्वजीत सेनगुप्ता डाटा एंट्री ऑपरेटर को वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 कार्यालय से स्थानांतरित करते हुए जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में लेखापाल की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज सिंह ठाकुर अधीक्षण अभियंता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी, सिटी बस योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, निदान 1100, लोक सेवा गारंटी, ई गवर्नेंस, पीएम गति शक्ति योजना तथा कंप्यूटर शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
