दुर्ग पुलिस के कॉबिंग गश्त अभियान में 215 वारंट हुई तामिल, बिना रुके 17 घंटे चला अभियान

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर के थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में ली गई थी। जिसमे फरार वारंटी ओं को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए थे। संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 24/06/2023 के 10 बजे से कांबिंग गश्त कराया गया था, जिसके बाद जिला दुर्ग के शहरी क्षेत्र के समस्त थाना एवम चौकी प्रभारी के द्वारा रात 10 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 215 वारंट की तामिल कराई गई।

दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियों के वारंटों की तामील कराने कांबिंग गश्त की। इस गश्त के दौरान करीब 5 राजपत्रित अधिकारी , 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक जवान पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कांबिंग गश्त में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा रात 10 बजे से लगातार बिना सोए, शुरुवाती मानसून के बरसते पानी में वारंटियों द्वारा पैदा किए गए व्यवधान से भी जूझते हुए लंबे समय से फरार वारंटीयो को पकड़ने में सफलता मिली।

दुर्ग पुलिस ने 17 घंटे की गश्त में वारंट की तामीली कराई। इसके अलावा गुंडा बदमाश को चेक किया गया। शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले बढ़ने, आरोपित के फरार होने व वारंट तामीली नहीं होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामीली होने से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!