बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर लगा दी आग

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो सीसीटीवी पर कैद हो गया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के मधुबन नगर बोरसी का है। पुलिस ने अपराधि दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सड़क नंबर 4 में देर रात 3 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे और खड़ी कार में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पद्मनाभपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाला गया तो उसमें दो लोग आग लगाते हुए दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!