आत्महत्या मामले का खुलासा,, साल भर पहले की थी शादी, परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए युवती ने लगा ली फांसी

by sadmin
Spread the love

दुर्ग।  एक दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में इस मामले का खुलासा हो गया है। एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने लिखा है वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।

बता दें पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में पेइंग गेस्ट से रूप में रह रही एक युवती ने शनिवार देर शाम आत्महत्या कर ली थी। वह दुपट्टे के सहारे पंखे से झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा। जांच में उसके पास मिले सुसाइड नोट से प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का बताया गया है। युवती आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर पीजी में रह रही थी और युवती पीएटी की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद पुलिस ने उसके फोन की जांच की, तो फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रही छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल खोला गया, पर वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक मिला। फोन की गैलरी में गए तो वो भी लॉक मिला। मोबाइल खोलने के लिए पुलिस अब साइबर एक्सपर्ट की मदद लेगी।

घटना के संबंध में पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी के अनुसार शनिवार देर शाम घटाना की सूचना मिली। पता चला कि पीजी में रहने वाली लड़की ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा लड़की का शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। युवती ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। 

चौकी प्रभारी तिवारी ने बताया जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्लीराजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!