Stock Market Live Updates: ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत सेंटीमेंट्स को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार ने भी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को तेजी के साथ खुले लेकिन क्लोजिंग बाजारों की मिलीजुली हुई. हफ्ते के तीसरे कारोबारी सेशन में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए लेकिन बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने हरे निशान के साथ क्लोजिंग की. सेंसेक्स में 151.60 अंक यानी कि 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये इंडेक्स 61,033.55 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी 50 इंडेक्स भी लाल निशान के साथ बंद हुआ. निफ्टी इंडेक्स में 45.80 यानी कि 0.25% फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये इंडेक्स 18200 के लेवल के नीचे बंद हुआ है. आज के ट्रेडिंग सेशन में बाजार में 1,740 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और 1,774 शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा. इसके अलावा 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
23
