जारी हो गई है गोल्ड-सिल्वर की नई कीमत, अभी कर लें चेक

by sadmin
Spread the love

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) मामूली रूप से 0.11 फीसदी या 55 रुपये की तेजी के साथ 51,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा (Silver Price) 0.32 फीसदी या 199 रुपये की गिरावट के साथ 61,362 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आज दिन में अक्टूबर के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की रिपोर्ट जारी होनी है। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि मासिक और वार्षिक दोनों आधार पर मुख्य मुद्रास्फीति में गिरावट आएगी। मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत से सोने में तेजी आ सकती है।

कल इतनी थी सबसे शुद्ध सोने की कीमत

सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,514 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 61,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा, डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया 17 पैसे टूटकर 81.64 के स्तर पर पहुंच गया। इस संदर्भ में विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अक्टूबर के लिए अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े आज जारी होंगे, जिनकर नजर बनाए रखने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.61 के स्तर पर खुला था और फिर फिसलकर 81.64 के स्तर पर आ गया था। यानी इस तरह यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे फिसल चुका है। इससे पहले बुधवार को डॉलर की तुलना में रुपया 45 पैसे चढ़कर 81.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी सस्ता हुआ है। सोना 0.13 फीसदी नीचे 1714 डॉलर पर आ गया और चांदी 0.81 फीसदी नीचे 21.33 ड़लर पर आ गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!