स्वाभिमान से समझौता न करें। पुराना रोग कष्ट दे सकता है…पढ़िए आज अपना राशिफल

by sadmin
Spread the love

मेष: आज हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिए। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें। पुराना रोग कष्ट दे सकता है। घर में आपका मन नहीं लगेगा। तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। विज्ञान और तकनीक के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे।

वृष: आज व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा। करियर को लेकर आप पूरी तरह से फोकस्ड रहेंगे। नई नौकरी के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिंता रहेगी।

मिथुन: आज अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। पिताजी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

कर्क: आज शेयर मार्केट में किया गया निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिए। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिए।

कन्या: आज अटके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। अति उत्साह में कोई नया काम शुरू न करें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।

तुला: आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिए। ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध खराब न करें। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। जॉब में उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलने वाला है। निर्माण कार्यों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

धनु: आज आय के स्रोत बनेंगे लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे।

मकर: आज आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ: आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग आपकी आलोचना करेंगे। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की आशंका है। कमर दर्द और पेट की बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो आपको इस पर नियंत्रण करना चाहिए।

मीन: आज रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाक़ात होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कार्यालय का माहौल सुखद रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!