सीएम की पाती ईडी के नाम, नान घोटाले की जांच करें- भूपेश बघेल

by sadmin
Spread the love

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने नान घोटाले में ईडी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उऩ्होंने पत्र में लिखा है कि 2004 से 2015 के बीच हुए इस घोटाले में तत्कालीन सीएम डॉ. रमन सिंह के कहने पर एसीबी के अधिकारियों ने आरोपियों को बचा लिया। आरोपियों के पास मिले दस्तावेजों में सीएम सर और सीएम मैडम को पैसा देने की बात दर्ज है लेकिन उसको चार्जशीट में शामिल तक नहीं किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अगर इस पत्र के 15 दिन बाद भी ईडी ने जांच शुरू नहीं की तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच के लिए सीएम भूपेश बघेल ईडी को पहले भी एक पत्र लिख चुके हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार 8 नवंबर को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल का हो, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैंने ईडी को आज पत्र लिखा है कि नान घोटाले में सीएम मैडम, सीएम सर सबके नाम सामने आए हैं, ईडी के पास पहले से ही जांच चल रही है जिसमें भ्रष्टाचार के स्पष्ट सबूत हैं। उस समय एसीबी के जांच अधिकारी ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि पैसा उस डोमेन में गया है जहां हम जा नहीं सकते, जांच नहीं कर सकते। बहुत सारे मीडिया हाउस के पास उसकी क्लिपिंग होगी। ईडी को मैंने पत्र लिखा है कि आप जांच कराएं।

रमन सिंह ने भी दिया सीएम का पत्र का जवाब 

सीएम भूपेश बगेल की इस पत्र के जवाब में पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पलटवार कर कहा कि भूपेश बघेलजी आखिर कब तक मुद्दों से पलट कर गुलाटी मारते रहोगे। जब भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो, तब तो ईडी की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाने लगते हो। आज उसी ईडी को पत्र लिखकर नान-चिटफंड की जांच का आग्रह कर रहे हो। कभी तो अपनी कथनी-करनी स्पष्ट रखिए, सत्य से इतना भय क्यों हैं?

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!