Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (8 नवंबर 2022) को गुरुनानक जयंती (Gurunanak Jayanti) के मौके पर बंद रहे. घरेलू शेयर बाजार BSE और NSE में कामकाज नहीं हुआ. 8 नवंबर 2022 को बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर ट्रेडिंग पूरे सत्र के लिए बंद रहा. बाजार की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक मंगलवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं हुआ.
BSE की वेबसाइट पर 2022 के लिए शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, गुरुनानक जयंती के मौके पर मंगलवार 8 नवंबर को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, NDS-RST, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं हुआ. बीएसई और एनएसई पर यह इस साल का आखिरी अवकाश है.
