22
दुर्ग/ बिलापुर-बीकानेर एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री ने टीटीई से मारपीट कर दी। टीटीई की शिकायत पर जीआरपी भिलाई- 3 ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है। भिलाई-3 जीआरपी प्रभारी आरके बोरझा ने बताया कि टीटीई हिमांशु कुमार नागपुर से बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में टिकट चेक करते हुए आ रहा था। स्लीपर बोगी 5, 6 और रात में सभी टिकट चेक करते हुए आ रहा था। ट्रेन रायपुर से दुर्ग जा रही थी, तभी रात 10 से 11 बजे के बीच एस-5 में एक यात्री जगजीत सिंह मिला। टिकट पूछे जाने पर नहीं होने की बात कही। जब टीटीई ने फाइन काटने की बात कही तो वह पहले धक्का-मुक्की करने लगा। फिर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
