छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली

by sadmin
Spread the love

भिलाई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। मशाल रैली में भाजपा भिलाई के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। युवा भाजपाइयों ने सीविक सेंटर भिलाई के अर्जुन रथ पार्क से मशाल रैली निकाल कर सेंट्रल एवेन्यू मार्ग के आस्था चौक तक पैदल मार्च करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की।

आदिवासियों के आरक्षण, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की बात भी कही।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!