डिवाडर से टकराकर तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर के उपर पलट गई

by sadmin
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी क्षेत्र में गुरुकुल कॉलेज के सामने भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां से आधी रात को गुजरती तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाईडर से टकराकर डिवाडर के उपर ही पलट गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। 

कोतवाली थाना इलाके की घटना में मिली जानकारी अनुसार गुरुकुल कॉलेज के सामने जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है उसका नंबर CG-20, D- 7722 है। हादसे के समय स्कार्पियो में 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचती उससे पहले ही लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!