20
भिलाई। युवा कांग्रेस ने बीएसपी क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग को भिलाई शहर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खुर्सीपार व टाऊनशिप के बैकलाइन की सफाई, खुर्सीपार व टाऊनशिप के जर्जर हो गये मकानों की मरम्मत और बीएसपी क्षेत्र के सड़कों, नालियों की मरम्मत मुख्य विषय रहा।
ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दुर्रकर, भिलाई शहर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला महासचिव भास्कर दुबे, जिला महासचिव प्रिंस, जिला महासचिव एकांत साहू, विधानसभा महासचिव संजय चौधरी, विधानसभा महासचिव मेहंदी, युवा नेता मन्ना खान, राहुल मिश्रा, विशेष गौतम, राज, सतनाम, सागर, वेंकट, अनमोल, शुभम शर्मा, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।
