सोने के भाव में आज आई सुस्ती, चांदी के भाव ने मारी छलांग, जानिए क्या है आज गोल्ड के ताजा रेट

by sadmin
Spread the love

अगर आप आने वाले वेडिंग सीजन के लिए खरीददारी करना चाहते हैं तो अभी आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि आगे मंदी की आशंका से गोल्ड के दाम उछल सकते हैं। सोने की खरीददारी के लिए अच्छा वक्त चल रहा है। गोल्ड में कमजोरी जारी है। फेस्टिव सीजन में भी जहां गोल्ड में उछाल देखने को नहीं मिली थी, वहीं गोल्ड अब भी अपनी मजबूती कायम नहीं रख पा रहा है। अभी बाजार में गोल्ड की कीमत 50,200 से 50,600 के आसपास चल रही है।

जानिए क्या है सोने का भाव आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्लैट चल रहा था। सुबह 10:30 बजे गोल्ड फ्यूचर 17 रुपये या 0.03% की गिरावट के साथ 50,305 रुपये की कीमत पर था। इसका एवरेज प्राइस 50,308.09 रुपये प्रति यूनिट पर था। आखिरी क्लोजिंग 50,322 रुपये पर हुई थी। इस दौरान सिल्वर फ्यूचर तेजी दर्ज कर रहा था। इसमें 608 रुपये 1।05% की तेजी के साथ 58,286 रुपये पर थी। इसका एवरेज प्राइस 58,160।60 रुपये पर था। पिछले सेशन में क्लोजिंग 57,678 रुपये पर हुई थी
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव उलट चाल चले हैं। सोने में जहां आज भी गिरावट आई है, वहीं चांदी का रेट तेज है। सोने का हाजिर भाव आज 0।35 फीसदी गिरकर 1,637।83 डॉलर प्रति औंस हो गया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव आज तेजी लिए हुए है। चांदी का हाजिर भाव आज 0।77 फीसदी टूटकर 19।36 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

सर्राफा बाजार में सोने का भाव दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 146 रुपये की गिरावट के साथ 50,612 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,758 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का मानना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के बढ़ने और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से सोने का भाव दबाव में है। जानिए क्या है आज चांदी का भाव चांदी का रेट आज 441 रुपये उछलकर 58,119 रुपये हो गया है। चांदी का भाव 57,960 रुपये पर खुला था। एक बार भाव 58,257 रुपये तक चला गया। लेकिन बाद में चांदी का रेट थोड़ा गिरकर 58,119 रुपये पर ट्रेड करने लगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!