फिरौती के लिए 8 वर्ष के मासूम के अपहरण की कोशिश, एक और गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

रायपुर। राजधानी के संजयनगर टिकरापारा इलाके से लगभग दो माह पहले 8 साल के मासूम के अपहरण की कोशिश में शामिल फरार आरोपी को पुलिस ने हुगली (कोलकाता) से गिरफतार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है । इससे पहले मामले के एक आरोपी को गिरफतार किया जा चुका है, जो जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मासूम के पिता एजाज खान 3 अगस्त को अपहरण की सूचना दी थी। 

प्रकरण का  खुलासा करते हुए एसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि यह घटना दो माह पहले 3 अगस्त को झंडा चौक संजय नगर में हुई थी। संजय नगर निवासी 8 साल के आदिल अशरफ का फिरौती के लिए अपहरण करने की कोशिश की गई थी पर मासूम के शोर मचाने पर बदमाश उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर भाग निकले थे। उस वक्त पुलिस ने तफ्तीश कर एक बदमाश पेनू उर्फ शेख महबूब पिता शेख सलीम राधाकृष्ण मंदिर के पास संजयनगर टिकरापारा को गिरफतार कर लिया था जो जेल मेें पहले से बंद है। 

पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी ने अपने हुगली (कोलकाता) निवासी शेख कुर्बान के साथ मिलकर मासूम के अपहरण का प्लान बनाया था । उनका कहना था कि फिरौती के लिए बनाई गई इस योजना में आरोपी मासूम के विरोध और साहस के कारण असफल हो गए थे तथा शोर मचाने पर छोड़कर भागना पड़ था लेकिन भागने से पहले अपहर्ताओं ने चाकू से कई वार कर दिए थे।  समय रहते मासूम के घर पहुंचने और चिकित्सीय सहायता मिलने के कारण वह बचा लिया गया था।  तत्काल पुलिस को घटना की खबर लगने के कारण मुख्य आरोपी पेनू उर्फ शेख महबूब गिरफतार कर लिया गया था पर दूसरा आरोपी शेख कुर्बान भाग निकला था व फरार चल रहा था जिसे खबर लगने पर पुलिस ने हुगली कोलकाता से गिरफतार करलिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!