टी20 वर्ल्ड कपः 6 विकेट लेकर भारत की तीसरी जीत, सेमीफाइनल की ओर इंडिया का एक और कदम

by sadmin
Spread the love

 टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में भारत की टीम ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 रन से हरा दिया। आज मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेला गया, जहां बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस बार भारत की टीम ने 184 रन की बारी खेली, पर बांग्लादेश की टीम 6 विकेट के नुकसान के बाद भी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। अब सेमीफाइनल की ओर इंडिया का एक और कदम आगे बढ़ा है।

भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

मैच रहा रोमांचक

भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। अर्शदीप सिंह ने 14 रन ही दिए। 

फिर भी हसन टीम को जीत नहीं दिला पाया

नुरूल हसन सोहान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। उसके 4 मैच में छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश चार मैच में 4 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

विराट का सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन 

भारत के लिए मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए।

कोहली प्लेयर ऑफ द मैच

बांग्लादेश की पारी की बात करें तो लिटन दास ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 60 रन बनाए। नूरूल हसन 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। नजमुल हुसैन शान्तो ने 21, शाकिब अल हसन ने 13 और तस्कीन अहमद ने नाबाद 12 रन बनाए। मोसादेक हुसैन ने छह और आफिफ हुसैन ने 3 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!