कब है तुलसी विवाह, किस दिन मनेगी देव दीपावली? देखें नवंबर के व्रत-त्‍योहारों की लिस्‍ट

by sadmin
Spread the love

नवंबर का महीना शुरू हो गया है. यह महीना बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस महीने भगवान विष्‍णु योगनिद्रा से जागेंगे. देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे पर्व मनाए जाएंगे. माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह के साथ ही विवाह मुहूर्त शुरू होते हैं लेकिन इस समय शुक्र तारा अस्‍त रहने के कारण इस साल इस अबूझ मुहूर्त पर शादियों के मुहूर्त नहीं हैं. इसके अलावा इस महीने साल 2022 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण भी नवंबर महीने में ही लगेगा. आइए जानते हैं नवंबर 2022 के सभी व्रत-त्‍योहारों की पूरी लिस्‍ट.

4 नवंबर 2022 (शुक्रवार)- देवत्थान एकादशी या देव उठनी एकादशी

5 नवंबर 2022 (शनिवार)- तुलसी विवाह. यह शादियों के लिए अबूझ मुहूर्त होता है लेकिन वैवाहिक सुख के लिए अहम माना गया शुक्र ग्रह अस्‍त रहने के कारण इस साल तुलसी विवाह के दिन शादी के मुहूर्त नहीं हैं.

5 नवंबर 2022 (शनिवार)- प्रदोष व्रत

7 नवंबर 2022 (सोमवार)- देव दिवाली, इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जा रही है. वरना देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही मनाई जाती है.

8 नवंबर 2022 (मंगलवार)- चंद्र ग्रहण

8 नवंबर 2022 (मंगलवार)- गुरू नानक जयंती

8 नवंबर 2022 (मंगलवार)- कार्तिक पूर्णिमा या त्रिपुरारी पूर्णिमा

16 नवंबर 2022 (बुधवार)- कालाष्टमी

16 नवंबर 2022 (बुधवार)- वृश्चिक संक्रांति, इस दिन सूर्य वृश्चिक राशिम में प्रवेश करेंगे.

20 नवंबर 2022 (रविवार)- उत्पन्ना एकादशी

21 नवंबर 2022 (सोमवार)- प्रदोष व्रत

23 नवंबर 2022 (बुधवार)- मार्गशीर्ष अमावस्या

27 नवंबर 2022 (रविवार)- विनायक चतुर्थी

30 नवंबर 2022 (बुधवार)- मासिक दुर्गाष्टमी

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!