वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया

by sadmin
Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का आज निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बघेल ने कहा है कि स्व.  नैयर ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं। वे अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के पत्रकारों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। श्री बघेल ने स्व. श्री नैयर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!