भानुप्रतापपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र में दोड़दे कादर गांव के पास आज दर्दनाक हादसा हो गया। एक दूध टैंकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। टैंकर चालक ने अपने को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पखांजुर से रायपुर जा रहा दूध टैंकर विपरीत दिशा से आ रही बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार 1 युवक का सिर धड़ से अलग हो गया वहीं बाइक सवार साथी गंभीर रूप से घायल है।
हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत बड़गांव पुलिस थाना पहुंच कर समर्पण कर दिया है। घायल युवक को बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मृतक का नाम सोमनाथ और घायल का सुखचंद बताया जा रहा है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत बड़गांव पुलिस थाना पहुंच गया था। घटना की जानकारी होते ही बड़गांव थाना प्रभारी अमित पदमसाली दल के साथ घटनास्थल से शव पीएम के लिए भेजा।
