आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 96 अंक और चढ़ा

by sadmin
Spread the love

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक चढ़कर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनियों के शेयरों में कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी आई. रुपये में मजबूती से भी निवेशकों को समर्थन मिला. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव रहा और अंत में यह 95.71 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,202.90 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.70 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,563.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक 2.22 प्रतिशत की तेजी आई. टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक 4.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई तथा एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे. वहीं, बीएसई का ‘मिडकैप’ 0.30 प्रतिशत और ‘स्मॉलकैप’ सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!