अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का लगता है पता

by sadmin
Spread the love

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

मूलांक 1- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में नए नए विचार आएंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सकारात्मकता बनाए रखें। पारिवारिक में कोई समस्या सामने आ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

 मूलांक 3- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कला एवं संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। 

मूलांक 4- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक 6- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। सावधानी से कार्य करें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। अनुभवी लोगों से सलाह कर ही महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। 

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!