माता कौशल्या के धाम पहुंचे टीवी के सीता-राम:पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मंदिर का दर्शन कराया,अरुण गोविल बोले- राम वनगमन पथ से बढ़ेगा पर्यटन

by sadmin
Spread the love
टीवी के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बुधवार को रायपुर पहुंच गए। पर्यटन विभाग के अफसर उन्हें लेकर माता कौशल्या के धाम चंदखुरी पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता कौशल्या और कौशल्या नंदन भगवान राम की पूजा अर्चना की। दोनों विख्यात कलाकार रायपुर के सबसे बड़े दशहरा उत्सव में शामिल होने आए हैं।
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान के दशहरा उत्सव में शामिल होने पहुंचे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया चंदखुरी पहुंचे तो लोगों की भीड़ लग गई। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्त शिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। यहां दोनों कलाकारों ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया। पर्यटन मंडल के अफसरों ने उन्हें राम वन गमन पर्यटन परिपथ की जानकारी दी। उन्हें बताया गया, इस परियोजना के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी। रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरुण गोविल ने कहा, राम वनगमन पथ से यहां पर्यटन बढ़ेगा। लोगों की आस्था भी बढ़ेगी ओर जानकारी भी। यह बहुत अच्छी कोशिश है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!