दुर्ग पुलिस ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा कर सुख शांति की कामना की

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। विजयदशमी के शुभ अवसर पर 5 अक्टूबर को पुलिस लाइन दुर्ग के शस्त्रागार में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव  ने माता दुर्गा की एवं शस्त्रों की पूजा की। पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई। साथ ही विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वाहन शाखा रक्षित केंद्र दुर्ग में वाहनों की पूजा की गई।  पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आनंद कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, नीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), अभिषेक झा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  प्रेम कुमार साहू उप पुलिस अधीक्षक (अजाक ), नसर सिद्दीकी उप पुलिस अधीक्षक (अपराध), गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन),  शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू ), नागेंद्र कुमार सेनानी नगर सेना जिला दुर्ग, रमेश कुमार चंद्रा रक्षित निरीक्षक दुर्ग, तृप्ति सिंह राजपूत सूबेदार रक्षित केंद्र दुर्ग, उप निरीक्षक महेंद्र मेश्राम प्रभारी वाहन शाखा, पी सोलोमन प्रभारी शस्त्रागार रक्षित केंद्र दुर्ग, पुरुषोत्तम यादव , संतोष पांडे रक्षित केंद्र एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!