भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

by sadmin
Spread the love

भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 25 सितंबर को हैदराबाद में तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस में दो घंटे 45 मिनट की देरी हुई।साढ़े छह की बजाय रात नौ बजकर 15 मिनट पर टॉस हुआ, जबकि सात बजे की बजाय साढ़े नौ बजे मैच की शुरुआत हुई।यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। पावरप्ले दो ओवर का था और एक गेंदबाज को सिर्फ दो ओवर ही फेंकने थे।टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, एरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके।जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आठवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच फिनिश किया। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!