भारतीय टीम नागपुर में नहीं जीते तो ऑस्ट्रेलिया से हारेंगे सीरीज

by sadmin
Spread the love

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज बने रहने के लिए शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उतरेगी।टीम इंडिया को मोहाली में पहले टी20 मैच में हार मिली थी।अगर वह यहां भी हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी।भारत के लिए राहत की खबर यह है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी इस मैच में तय मानी जा रही है।सूर्यकुमार यादव ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बुमराह को टीम में चुना गया लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें मोहाली में पहले मैच में अंतिम एकादश में नहीं रखा। इससे यह आशंका पैदा हो गई क्या वह अभी पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरी घरेलू सीरीज गंवाने का खतरा है।ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में विशाखापट्टनम और बेंगलुरु में हुए दो मैचों की सीरीज को 2-0 से जीता था।विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम का विकेट मोहाली से हालांकि भिन्न होगा। विकेट के धीमे होने की संभावना है और ऐसे में गेंदबाजों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण बन जाती है। शाम को ओस का प्रभाव देखते हुए कोई भी टीम लक्ष्य का पीछा करना बेहतर समझेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!