पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

by sadmin
Spread the love

रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा-रायपुर में आज पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ERPCC) की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य राज्य बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एव छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक एवं नक्सल विरोधी अभियान, क्राईम एवं इंटेलीजेन्स से सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में अन्तर्राज्यीय समन्वय, अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों का संचालन, सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नवीन केम्पों की स्थापना, आसूचनाओं का आदान-प्रदान, मादक पदार्थाे की स्मगलिंग एवं अन्तर्राज्यीय गिरोहांे पर प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ की ओर से पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान/विआशा विवेकानन्द, पुलिस महानिरीक्षक, इंटेलीजेन्स आनन्द छाबड़ा, उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा आर.एन.दाश, उप पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान के. एल. ध्रुव बैठक में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!